Site icon Khabribox

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना नया ‘विश्व विजेता’, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप का ताज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला हो गया है। जिसके महामुकाबले में स्पेन ने इतिहास रचते हुए 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया है।

स्पेन ने दर्ज की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचे इस सांस रोक देने वाले फाइनल में स्पेन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। 105 मिनट तक चले कड़े संघर्ष और छूटे हुए मौकों के बाद, एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टॉरेस के ऐतिहासिक गोल ने स्पेन को विश्व कप का नया बादशाह बना दिया। जिसमें एक्स्ट्रा टाइम के हाफ टाइम के ठीक बाद, 106वें मिनट में स्पेन के स्टार विंगर फेरान टॉरेस ने सही समय पर सही जगह मौजूद रहकर एक क्लीन फिनिश के साथ गोल दागा। इस ऐतिहासिक गोल के साथ ही पूरे मैच में दीवार बनकर खड़े अर्जेंटीना के डिफेंस को स्पेन ने आखिरकार ध्वस्त कर दिया। जिसमें निर्धारित 90 मिनट का खेल खत्म होने तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। अर्जेंटीना की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब इंजरी टाइम (90+3 मिनट) में उनके स्टार मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम का पूरा खेल 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

स्पेन का एकतरफा दबदबा

मुकाबला आंकड़ा (Match Stats)स्पेन (Spain)अर्जेंटीना (Argentina)
बॉल पजेशन (Possession)68%32%
कुल पास (Total Passes)803445
गोल के प्रयास (Total Shots)203
शॉट्स ऑन टारगेट (Shots on Target)110
फाउल्स (Fouls)2124
कार्ड्स (Cards)0 कार्ड5 येलो, 1 रेड



हुए सम्मानित

खिताबी मुकाबले के बाद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्पेन के कप्तान रोड्री ने जहां ‘गोल्डन बॉल’ जीतकर इतिहास रचा, वहीं फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए।
• ​गोल्डन बॉल (बेस्ट प्लेयर): रोड्री (स्पेन)
•  ​गोल्डन बूट (टॉप स्कोरर): किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) — 10 गोल
• ​गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर): उनाई सिमोन (स्पेन)
• ​बेस्ट यंग प्लेयर: पाउ कुबारसी (स्पेन)
• ​फेयर प्ले ट्रॉफी: नीदरलैंड्स

Exit mobile version