Site icon Khabribox

फिल्म एनीमल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल रिलीज हो गई है। जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘एनिमल’ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 10 दिनों में 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली ‘एनिमल’ ने 11वें दिन भी बेहतर कलेक्शन किया है। ‘एनीमल’ भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 750 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 11वें दिन 20.52 करोड़ रुपये का सिंगल डे ग्लोबल कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 737.98 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

Exit mobile version