Site icon Khabribox

फिल्म फाइटर को दर्शकों का मिल रहा प्यार, बॉक्स ऑफिस पर बना रहीं रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में फिल्म फाइटर आ गयी है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में बनी ये पहली एरियल फिल्म है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है‌। जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। देशभक्ति से लबरेज फिल्म का क्रेज लोगों में दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यह फिल्म दुनिया में नंबर 1 बन गई है। रिलीज के पांच दिनों के अंदर इस फिल्म ने दुनिया भर में 225.87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। अगर फाइटर इसी रफ्तार से चलती रही तो इस वीकेंड से पहले 300 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को लगभग 16.33 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया।

Exit mobile version