Site icon Khabribox

फिल्म फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, देशभक्ति पर बनी यह फिल्म बना रहीं रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में फिल्म फाइटर आ गयी है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में बनी ये पहली एरियल फिल्म है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है‌। जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। देशभक्ति से लबरेज फिल्म का क्रेज लोगों में दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ ने पहले शनिवार के मुकाबले दूसरे शनिवार को जबरदस्त कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे शनिवार को 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की। ‘फाइटर’ ने अब तक भारत में कुल 162.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वैश्विक स्तर की बात करें तो ‘फाइटर’ जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है।

Exit mobile version