Site icon Khabribox

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हनुमान’ का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड बना रही रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर के सिनेमाघरों में ‘हनुमान’ फिल्म की धूम मची हुई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अपना डंका बजा दिया है। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ कमाल का बिजनेस किया है। तेलुगू फिल्म हनुमान को महज 25 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों में 172.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इसके अलावा वर्ल्ड वाइड हनु मैन की कमाई 244.35 करोड़ तक पहुंची है। रिलीज के 17वें दिन यानी कि रविवार को सिंगल डे पर इस मूवी ने हिंदी में लगभग 1.54 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है।

Exit mobile version