Site icon Khabribox

जल्द रिलीज होगी फिल्म‌ ‘पुष्पा 2 : द रूल’, रिलीज से पहले टूट रहें यह रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 2 अगस्त में रिलीज होने वाली है।

फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म ऑरिजनली तमिल में बनी है, लेकिन पूरे भारत में अलग-अलग भाषा में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म की डिमांड बढ़ने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की नॉर्थ डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स रवीना टंडन के पति ने खरीदे हैं। इसके लिए अनिल थडानी ने मेकर्स को 200 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा सैटेलाइट से लेकर डिजिटल राइट्स भी उम्मीद से ज्यादा कीमतों पर बिक रहे हैं।‌ इसकी वजह से इस फिल्म के कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2 : द रूल’ फिल्म में पुष्पा राज (अर्जुन) की कहानी है। भारत में घरेलू और अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रवासी बाजारों में हिट होने के बाद, ‘पुष्पा : द राइज पार्ट 1’ अगला पार्ट आने वाला है। यह 2021 की (भारत में) सबसे बड़ी फिल्म थी।” अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Exit mobile version