Site icon Khabribox

उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी विनोद कापड़ी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘पायर’, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी की बहुचर्चित हिंदी फिल्म ‘पायर’ अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म आगामी 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

अक्टूबर में होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की एक मार्मिक प्रेम कहानी को उजागर करती है, जिनका जीवन अपने घर, पुरानी यादों और एक-दूसरे के सहारे बीत रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह दंपति बेहतर अवसरों और रोजगार की तलाश में दूर चले गए अपने बच्चों का चुपचाप इंतजार करता है। साथ ही इस फिल्म में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील के दो स्थानीय निवासियों—भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान पदम सिंह और किसान हीरा देवी—को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया है।

इतने पुरस्कार जीते
​
​रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में आने से पहले ही ‘पायर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। फिल्म अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है, जिनमें 15 सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार शामिल हैं। वाशिंगटन डीसी, शिकागो, कनाडा, स्पेन, बोस्टन, स्टुटगार्ट, लंदन और बर्मिंघम के प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में इसे सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सर्बिया और बोस्टन में विनोद कापड़ी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं संगीत, छायांकन (सिनेमैटोग्राफी) और ध्वनि के लिए भी फिल्म को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।
​

Exit mobile version