Site icon Khabribox

कैंची धाम के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में फायरिंग से मचा हड़कंप, कर्मी की गोली लगने से मौत

नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात तब हड़कंप मच गया, जब फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

गोली लगने से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना किरौला रेस्टोरेंट में घटी। जब शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे रेस्टोरेंट कर्मी की कान के नीचे गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे आसपास सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आनंद सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र लोक सिंह निवासी पानकटारा सिमलखा बेतालघाट के रूप में हुई है। जो कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में कार्य करता था। रेस्टोरेंट मालिक की लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को गोली मारी। गोली लगने से आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद कमरे को सील किया‌।

पुलिस कर रही जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच के लिए कमरे को फिलहाल सील किया गया है। वहीं अन्य कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। यह बात भी सामने आई है कि मृतक फोन पर किसी से बात करते हुए आत्मघाती कदम उठाने की बात कर रहा था। बताया कि प्रथम दृष्टया खुद गोली मारने का मामला है। जांच जारी है।

Exit mobile version