Site icon Khabribox

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने की खबर सामने आई है।

अज्ञात लोगों ने की 3 राउंड फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो 3 राउंड फायरिंग की गई। जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस को मिली है। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे के आसपास की है। जब सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

जिसके बाद सूचना पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंची। वहीं अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। फायरिंग करने वाले लोग कौन थे इसकी जांच की जा रही है। साथ ही गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। फिलहाल सलमान को अभी वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।

Exit mobile version