Site icon Khabribox

ओमीक्रोन वेरिएंट से हुई पहली मौत, डेल्टा वेरिएंट को छोड़ सकता है पीछे

देश में ओमीक्रोन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी अब आने लगे हैं। ऐसे में अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से पहली मौत होने की पुष्टि की है।

ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप को पीछे छोड़ सकता है

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि सोमवार को देश में कोविड -19 के नए ओमीक्रोन संस्करण के कारण एक मरीज की मौत हो गई। बता दें कि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल के अंत तक संक्रमण फैलाने के मामले में ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप को पीछे छोड़ सकता है। सभी को कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। आप कोविड-19 नियमों का पालन करके खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

Exit mobile version