Site icon Khabribox

क्रिकेट इतिहास में पहली बार श्रीलंका ने जीता महिला एशिया कप का खिताब, फाइनल में टीम इंडिया को 08 विकेट से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला एशिया कप 2024 का समापन हो गया है। इसका फाइनल मुकाबला श्रीलंका और भारतीय महिला टीम के बीच खेला गया।

श्रीलंका ने जीता मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकतरफा मुकाबला जीता। जिसमें अंत में श्रीलंका की टीम ने बाजी मारते हुए फाइनल का मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब श्रीलंका ने महिला एशिया कप का खिताब जीता है। इसके साथ ही श्रीलंका भारत और बांग्लादेश के बाद एशिया कप जीतने वाली तीसरी महिला टीम बन गयी है।

Exit mobile version