Site icon Khabribox

स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार, भारतीय मुद्रा पर अंकित की सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है।

खास सिक्का किया जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर रामनवमी पर संघ का शताब्दी कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पीएम ने संघ का विशेष सिक्का और डाक टिकट लॉन्च किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया है। इस 100 रुपये के इस सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अंकित है।‌ वहीं दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि अंकित है,  जबकि स्वयंसेवकों को भक्ति और समर्पण भाव से उनके समक्ष नतमस्तक दिखाया गया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित की गई है। इस सिक्के के ऊपर संघ का बोध वाक्य भी अंकित है- राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम।

संघ की तारीफ की

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उन्होंने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि देश की तरक्की और एकता में 100 सालों में इस संस्था ने महान काम किया है। पीएम ने संघ की तारीफ करते हुए कहा, ‘संघ खुद तपता है, दूसरों को भी तपाता है। संघ के बारे में कहां जाता है कि इसमे सामान्य लोग मिलकर असमान्य काम करते हैं।’

Exit mobile version