Site icon Khabribox

हल्द्वानी में पहली बार ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने खोला अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आदित्य बिरला ग्रुप के प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च की है। लॉन्च के साथ इंद्रिया का राष्ट्रीय नेटवर्क अब 47 स्टोर्स तक पहुंच गया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल रोड पर स्थित यह नया स्टोर उत्तराखंड की समृद्ध परंपरागत शिल्पकला और इंद्रिया के आधुनिक डिजाइन दर्शन का अनूठी पहल है। इस संबंध में ब्रांड के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि हल्द्वानी में हमारा यह पहला स्टोर उत्तराखंड में इंद्रिया की शुरुआत का मजबूत प्रतीक है। यह उत्तर भारत में हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस क्षेत्र के ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं और आभूषणों से गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को देखते हुए यहां अपार संभावनाएं हैं।‌उन्होंने कहा कि ब्रांड का उद्देश्य स्थानीय परंपराओं का पूरा सम्मान करते हुए आधुनिक नजरिए से क्षेत्र के ज्वेलरी बाजार को प्रीमियम और नया रूप देना है।

Exit mobile version