Site icon Khabribox

पीएम नरेंद्र मोदी से ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की खास मुलाकात, भारत-ब्रिटेन के रिश्तों पर की चर्चा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम ने ऋषि सुनक को भारत का एक सबसे अच्छा मित्र बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। जिसमे उन्होंने इस यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बीते कल मंगलवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूके संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलने की खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं। कहा कि सुनक का भारत के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना हमेशा मजबूत रही है और दोनों देशों के रिश्तों में यह मुलाकात एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

रहें मौजूद

इस मौके पर ऋषि सुनक के साथ उनकी सास, लेखिका एवं राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें।

Exit mobile version