Site icon Khabribox

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार राई खेल विश्वविद्यालय के बनें कुलपति, इस दिन संभालेंगे कार्यभार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तराखंड के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार को हरियाणा के सोनीपत में राई स्थित प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त किया गया है।

1 मार्च को संभालेंगे कार्यभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। अशोक कुमार प्रदेश के गांव कुराना निवासी है। साथ ही वह उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक भी रहे। वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। अब उन्हें सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। वह 1 मार्च को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Exit mobile version