Site icon Khabribox

पूर्व नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता ने ही दिया घटना को अंजाम, वजह कर देगी हैरान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरियाणा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां हरियाणा की एक बेहतरीन टेनिक खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

टेनिस खिलाड़ी की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल की राधिका गुरुग्राम के सुशांत लोक में हरियाणा की एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी थी। राधिका अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक में रहती थी। उनकी हत्या करने वाले भी उनके पिता निकले। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के बाहर निकलने पर इनके पिता को लोग ताना मारते थे कि वह बेटी की अकेडमी की कमाई खा रहे हैं। इस पर पिता और बेटी का अकेडमी बंद करने को लेकर 15 दिन से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार दोपहर झगड़ा बढ़ने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। जब राधिका किचन में खाना बना रही थी तब पिता दीपक यादव ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरियाणा में टॉप-5 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल थी राधिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के मुताबिक राधिका नेशनल लेवल की प्लेयर थीं। इन्होंने कई मेडल भी जीते थे, लेकिन डेढ़ साल पहले उनके कंधे में खेलने के दौरान चोट लग गई थी। इसलिए इन्होंने खेलना बंद कर दिया था। खेल छोड़ने के बाद राधिका ने डेढ़ महीने पहले सेक्टर 57 में घर के पास ही बच्चों को सिखाने के लिए अकेडमी शुरू की थी। राधिका हरियाणा में टॉप-5 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल थी।‌ जो पिछले कुछ समय से टेनिस अकैडमी चला रही थी। नवंबर 2024 में वह इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की वुमंस डबल रैंकिंग में 113वें स्थान तक पहुंच गई थी। राधिका यादव ने 57 प्रतियोगिताओं में 18 गोल्ड मेडल जीते थे।

Exit mobile version