Site icon Khabribox

यहां बनेगा पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी का स्मारक, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, बेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी का राजघाट में स्मारक बनाया जाएगा।

राजघाट में बनेगा स्मारक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्र सरकार ने आदेश दिए हैं। एक जनवरी को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा है कि “सक्षम प्राधिकारी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय
प्रणब मुखर्जी की समाधि स्थापित करने के लिए “राष्ट्रीय स्मृति” परिसर (राजघाट परिसर का एक भाग) के भीतर एक नियत स्थल को मंजूरी दे दी है।”

पीएम का जताया आभार

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले पर खुशी जताते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की। जिसमें लिखा कि “माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार को मेरे बाबा के लिए स्मारक बनाए जाने के फैसले के लिए तह-ए-दिल से शुक्रिया और आभार।”
आगे कहा, “हमने इसकी मांग नहीं की थी लेकिन इसके बावजूद ये फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित लेकिन शालीन भाव से बेहद अभिभूत हूं।

Exit mobile version