Site icon Khabribox

पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह की बेटी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया है।उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। वह डेंगू से पीड़ित पाए गए है। बता दें कि डा0 मनमोहन सिंह (89) को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बीते बुधवार शाम एम्स में भर्ती कराया गया था।

मनमोहन सिंह की बेटी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लगाई फटकार

मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को साथ लाने के लिए मांडविया पर निशाना साधा। दमन सिंह ने कहा कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था। लेकिन जब उन्होंने जोर देकर फोटोग्राफर को कमरे से बाहर निकालने के लिये कहा तो उनकी बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। दमन सिंह ने कहा कि वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में रखे गए जानवर नहीं हैं।

Exit mobile version