Site icon Khabribox

दुनिया को अलविदा कह गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, दिल्ली एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत‌‌ के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है।

एम्स में कराया गया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के बाद आज देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर है। वह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

Exit mobile version