देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। समाज सेवा, मानवता और आपसी प्रेम का संदेश लेकर चार युवक साइकिल यात्रा पर निकले हैं।
दी यह जानकारी
यह युवक उदयपुर से कैंची धाम नैनीताल के लिए रवाना हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1050 किलोमीटर की यह साइकिल यात्रा 26 जनवरी तक पूरी की जाएगी। उदयपुर शहर से कैंची धाम नैनीताल के लिए गुरुवार सुबह चार साइकिल यात्री रवाना हुए। यह दल 26 जनवरी 2026 तक कैंची धाम (नैनीताल) पहुंचकर 1050 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण साइकिल यात्रा पूर्ण करेगा। साइकिलिस्ट रचित सिंघवी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस अभियान में रचित सिंघवी (साइकिलिस्ट एवं रनर), ऋषभ जैन (आयरन मैन), शुभम कोठारी (साइकिलिस्ट एवं रनर) और जितेंद्र पटेल (आयरनमैन) शामिल हैं। जिसका उद्देश्य “लव ऑल-फीड ऑल-सर्व ऑल” के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है।