Site icon Khabribox

08 दिसंबर को होगी‌ स्वतंत्रता सेनानी पीएम डसीला स्मृति प्रतिभाग खोज प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा  इतना नकद पुरस्कार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कांडा में स्वतंत्रता सेनानी पीएम डसीला स्मृति प्रतिभाग खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता आठ दिसंबर को होगी‌। बताया कि यह प्रतियोगिता पिथौरागढ़ अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद के बच्चों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्रमुख अवकाश प्राप्त शिक्षाधिकारी भगवत सिंह रौतेला के दिशा निर्देशन में सम्पन्न होती है। जो राइंका देवतोली के खेल मैदान में होगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय को 2500, 1500,1000 नगद ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version