Site icon Khabribox

फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम : भारत के आर प्रज्ञानानंद ने किया कमाल, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, कार्लसन खिताबी दौड़ से बाहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाल किया है।

क्वार्टर फाइनल में जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर प्रज्ञानंद ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराया है। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को मात्र 39 चालों में मात दी। आर प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में मैग्नस को हरा दिया है। इसके साथ ही प्रज्ञानंद अब आठ खिलाड़ियों वाले ग्रुप व्हाइट में 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अब आर. प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी ने गुरुवार को लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Exit mobile version