Site icon Khabribox

French Open 2025: 22 वर्षीय कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, जैनिक सिनर को दी मात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फ्रेंच ओपन के पुरुष वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा।

फ्रेंच ओपन का खेला गया सबसे लंबा फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 जून (रविवार) को रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर यह फाइनल मैच खेला गया। जिसमे कार्लोस अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (2) से हरा दिया। 22 वर्षीय कार्लोस अल्कराज और जैनिक सिनर के बीच यह फाइनल 5 घंटे और 29 मिनट तक चला।‌ इसके साथ ही टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 में मेन्स सिंगल्स खिताब जीता। अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन में मेन्स सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है। अल्कारेज ने साल 2024 के फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वरेव को हराया था। 

जीते है इतने खिताबी टाइटल

इसके साथ ही अल्कराज अबतक करियर में पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं और सभी में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। अल्कारेज ने अब तक दो विम्बलडन (2023, 2024), दो फ्रेंच ओपन (2024, 2025) और एक यूएस ओपन (2022) टाइटल जीते हैं।

Exit mobile version