Site icon Khabribox

हल्द्वानी की धरती से राजनाथ सिंह ने भरी 2027 की हुंकार, कहा- “UCC और नकल विरोधी कानून ने धामी को बनाया विकास का धुरंधर”

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर आज हल्द्वानी में भव्य जनसभा आयोजित हुई।

जनसभा को किया संबोधित

इस जनसभा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 में उन्होंने धामी को ‘धाकड़’ कहा था, लेकिन उनके शानदार कार्यों ने अब उन्हें विकास का ‘धुरंधर’ बना दिया है।

संबोधन में कहीं यह बात

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने क्रिकेट की शब्दावली में कहा कि धामी ने 4 साल में ‘चौका’ मार दिया है और 2027 के चुनाव (छठे साल) में ‘छक्का’ लगाकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। राजनाथ सिंह ने UCC (समान नागरिक संहिता), सख्त नकल विरोधी कानून और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया। साथ ही कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित चयनित अग्निवीरों का स्वागत किया गया। कर्नल अजय कोठियाल के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने युवाओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब “पहाड़ की जवानी और पानी” उत्तराखंड के काम आ रहा है। ‘वाइब्रेंट विलेज’ और बेहतर कनेक्टिविटी से पलायन रुक रहा है और प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है।

भेंट की यह प्रतिकृति

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री का स्वागत हस्तनिर्मित शॉल और नंदा देवी की प्रतिकृति भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मोदी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चलते हुए उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version