Site icon Khabribox

आज से भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन, उत्तराखंड समेत देश की 27 टीमें लेंगी हिस्सा

स्पोट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत हो रही है।

17 मई को होगा फाइनल-

जिसमें 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। 6 से 17 मई तक चलने वाले इस हॉकी टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शिरकत करेंगी। इस दौरान कुल 41 मैच खेले जाएंगे और चैंपियनशिप का फाइन मैच 17 मई को होगा।

Exit mobile version