Site icon Khabribox

आज से इस महीने में अंधेरे में जगमग दिखेगा आसमान, जानें वजह

अक्टूबर माह की शुरूआत हो गई है। इस बार अक्टूबर माह में कुछ खास होने वाला है। इस बार अक्तूबर माह की रातें दुर्लभ और शानदार होने वाली है।

इनके पूरे माह जारी रहने से रोज ही देखा जा सकेगा उल्कापात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे महीने सात उल्कापात होंगे जो अपने चरम तक पहुंचेंगे। वैसे इनके पूरे माह जारी रहने से रोज ही उल्कापात देखा जा सकेगा। जिसमें इस माह आकाश में क्षुद्रग्रह, बौने ग्रह और अन्य ग्रह भी देखे जा सकेंगे। साथ ही इस माह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इस महीने लगभग हर दिन कोई न कोई आकर्षक आकाशीय घटना घटित होगी और लगभग हर रात उल्का पात से टूटते तारों की बारिश देखी जा सकेगी।

इस महीने होगा यह खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 की रात को ऑरिगिड उल्कापात चरम पर पहुंचेगा। 14 की सुबह सूर्य ग्रहण लगेगा हालांकि यह भारत से नजर नहीं आएगा। 15 को सर्पिल त्रिकोणीय आकाशगंगा भी अपने उच्चतम बिंदु पर स्पष्ट नजर जाएगी। विशाल बौना ग्रह एरिस 18 की रात के आकाश में चमकीला दिखाई देगा। 20 की सुबह पूर्वी क्षितिज के ऊपर शुक्र वर्षभर में सर्वाधिक चमकीला नजर आएगा। 24 को चंद्रमा और शनि केवल दो डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक का निकटता पर दिखाई देंगे। 29 को सुबह चंद्रमा और बृहस्पति केवल ढाई डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक नजदीक दिखाई देंगे।

Exit mobile version