Site icon Khabribox

भवाली की गंगा बुधलाकोटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में पाया पहला स्थान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में भवाली निवासी गंगा बुधलाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है । वो कहते हैं न की अगर जहां चाह वहीँ राह ।

सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया

कुछ दिन पहले ही आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था । जिसमें गंगा ने पहला स्थान प्राप्त किया । गंगा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता -पिता को दिया है । दुगई स्टेट भवाली निवासी गंगा के पिता भैरवदत्त बुधलाकोटी सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी व माता मुन्नी देवी गृहणी हैं।

स्नातक के दौरान इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था

गंगा ने डीएसबी परिसर नैनीताल से भूगर्भ विज्ञान में प्रथम श्रेणी में एमएससी की है।  गंगा ने उत्तराखंड बोर्ड में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से  भी इंस्पायर अवार्ड दिया गया था  । इसके अलावा स्नातक के दौरान इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Exit mobile version