नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में गरमपानी में भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर मंगलवार की रात एक पिकअप अनियंत्रित हो गई और दुकान में घुस गयी।
दुकान में घुसा वाहन
मिली जानकारी के अनुसार यह वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर गरमपानी बाजार किनारे एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही की तब दुकान बंद थी जिस कारण बड़ा हादसा होने से टला।दुकान स्वामी सुरेश जोशी ने बताया कि पिकअप के दुकान में घुसने से शटर और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।