नैनीताल जिले के गरमपानी में राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट अब नये नाम से जाना जाएगा। यह नाम शहीद संजय बिष्ट के नाम पर रखा गया है।
जारी हुआ शासनादेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधायक सरिता आर्य और स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट का नाम लांसनायक शहीद संजय बिष्ट के नाम पर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। शहीद संजय ने कक्षा सात से लेकर 12वीं तक की शिक्षा रातीघाट में पूरी की। संजय ने 22 नवंबर 2023 को राजौरी में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया था। परिजनों ने इस पर आभार जताया है।