Site icon Khabribox

गरूड़: गोमती घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल


बैजनाथ पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की रात गोमती घाटी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नृसिंहचौरा और मैगड़ीस्टेट के बीच एक कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे। कार बारात से घर वापसी कर रही थी, लेकिन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार द्योनाई निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र मेहरा घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version