Site icon Khabribox

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति बने गौतम अडानी, जानिए कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

एम 3 एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक बीते वर्ष में भारत के उद्योगपति गौतम अडानी ने दुनिया के टॉप थ्री अरबपतियों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की साल 2021 में की गई कमाई के कुल जोड़ से भी अधिक कमाई की है। अडानी ने साल 2021 में अपनी संपत्ति में 49 बिलियन अमरीकी डॉलर की और बढ़ोतरी की है।

अडानी हैं एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

फ़िलहाल अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं भारत की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 103 बिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। वहीँ पोर्ट-टू-एनर्जी समूह अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं, उनकी संपत्ति 153 फीसदी बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई है।

2021 में दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले उद्यमी बने अडानी

एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक 59 वर्षीय गौतम अडानी एम3एम हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले बिजनेस मैन हैं और उन्होंने पिछले साल अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर का इजाफा किया है। सूची में बताया गया है कि पिछले 10 वर्षों में जहां अंबानी की संपत्ति 400 फीसदी बढ़ी है, वहीं अडानी की संपत्ति में 1830 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीँ, एचसीएल के शिव नादर 28 बिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Exit mobile version