Site icon Khabribox

आम बजट 2024 :जानिये इस वर्ष के आम बजट की घोषणाएं, एक क्लिक में विस्तार से

आज 23 जुलाई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई यानि आज वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद के पटल पर रखा।

केंद्रीय बजट 2024-25 पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट करने के बाद दोपहर को 1 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। दोपहर 3 बजे वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वहीं वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार सातवां बजट है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है। ये योजनाएं 9 सूत्रों पर आधारित हैं।
1.  कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन
2. रोजगार एवं कौशल
3. समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय
4. विनिर्माण एवं सेवाएं
5. शहरी विकास
6. ऊर्जा संरक्षण
7. अवसंरचना
8. नवाचार, अनुसंधान 

आम बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट

📌📌बजट 2024 में युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार नौकरी में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को एक महीने का PF योगदान देगी। रोजगार देने वाले संस्थाओं को सरकारी मदद की जाएगी। वित्त मंत्री ने 10 लाख युवाओं को EPFO का फायदा देने का भी ऐलान किया है।

📌📌न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव
₹3 लाख से ₹7 लाख तक सिर्फ़ 5% टैक्स
₹7 लाख से ₹10 लाख तक 10% टैक्स
₹10 लाख से ₹12 लाख तक 15% टैक्स
₹12 लाख से ₹15 लाख तक 20% टैक्स
₹15 लाख से ज़्यादा आय पर 30% टैक्स

📌📌निशुल्क सौर बिजली योजना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी। यह योजना इसे और बढ़ावा देगी।”
📌📌वित्त मंत्री ने अगले पांच वर्षों में शहरी आवास के लिए 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रस्ताव रखा है।
📌📌सरकार ऊर्जा परिवर्तन मार्ग पर एक दस्तावेज़ लाएगी। चौबीसों घंटे ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए पंप भंडारण परियोजनाओं को समर्थन देने की नीति लाई जाएगी। एनटीपीसी और बीएचईएल संयुक्त उद्यम में उच्च दक्षता के साथ 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्थापित करेंगे। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी नए तरीके अपनाए जाएंगे। 
📌📌वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में ऐलान किया है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के गया में गया में विष्णुपद और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा में पर्यटन को मदद दी जाएगी।
📌📌 वित्त मंत्री ने अगले पांच वर्षों में शहरी आवास के लिए 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली और 1.8 करोड़ लोगों ने इसके तहत पंजीकरण कराया है। 
📌📌सरकार बढ़ी हुई उपलब्धता के साथ कुशल और पारदर्शी किराये के आवास बाजार को स्थापित करेगी। शहरी आवास के लिए सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी योजना लाएगी। सरकार 5 वर्षों में 100 साप्ताहिक हाटों के विकास में सहायता के लिए योजना शुरू करेगी
📌📌बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ जो कि खासकर नेपाल से आती है। इस बाढ़ के लिए कंट्रोल सिस्टम बनेगा।
📌📌मजदूरों के लिए नई हाउसिंग स्कीम बनेगी। मजदूरों के लिए सस्ता घर बनाएगी सरकार। 
आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जाएगा। यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी। इससे 63,000 गांवों में 5 करोड़ आदिवासियों को कवर किया जाएगा जिससे 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ होगा।
सरकार पीपीपी मोड में औद्योगिक श्रमिकों के लिए छात्रावास की तरह के किराये के आवास की सुविधा प्रदान करेगी।
📌📌बजट में घोषणा हुई है कि सरकार बड़ी कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को 12 महीने का इंटर्नशिप कराएगी। इंटर्न को 5 हजार महीने की सैलरी मिलेगी। 
📌📌एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे इसके लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की गई। MSME के लिए  क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करेगी। ये टर्म लोन बिना कोलेटरल और तीसरे पक्ष की गारंटी के होगा।
📌📌लोकसभा में वित्त मंत्री ने बताया है कि बजट 2024 में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
📌📌सरकार महिलाओं-बालिकाओं के उत्थान के लिए 3 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू करेगी।

किए यह भी ऐलान

📌📌विष्णुपद मंदिर, गया और महाबोधी मंदिर बोधगया दोनों जगहों पर गलियारे बनाने का एलान किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए बने गलियारे के तहत इन दोनों मंदिरों के गलियारों का विकास होगा। राजगीर भी बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। राजगीर के तीर्थ क्षेत्रों का भी विकास होगा। नालंदा को भी पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए वहां विकास जाएगा
📌📌नेशनल रिसर्च फंड की शुरुआत की जाएगी
📌📌बिहार और असम में बाढ़ की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार मदद देगी 
📌📌बुनियादी ढांचे पर GDP के 3.4% के बराबर निवेश किया जाएगा


Exit mobile version