Site icon Khabribox

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ साल बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उतरे नीरज ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरगे ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भारत के ही यशवीर सिंह ने बेहतरीन वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। दूसरी ओर, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम शुरुआती तीन प्रयासों के बाद ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

​नीरज का दूसरा कॉमनवेल्थ मेडल

​नीरज चोपड़ा का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा मेडल है, इससे पहले उन्होंने 2018 के संस्करण में गोल्ड मेडल जीता था। ग्लासगो में नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.83 मीटर रहा, जो उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल किया। श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरगे ने अपने छह में से केवल एक वैध थ्रो के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.75 मीटर दूर भाला फेंका। यशवीर ने अपने आखिरी थ्रो में 85.41 मीटर की दूरी तय करते हुए पर्सनल बेस्ट स्कोर बनाया।

Exit mobile version