Site icon Khabribox

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: एतिहासिक सफलता: मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया और प्रीति पवार ने देश के लिए जीते गोल्ड मेडल

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की युवा महिला मुक्केबाजों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन करते हुए बॉक्सिंग में दो शानदार स्वर्ण पदक जीते हैं।


​जीता स्वर्ण पदक

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के भिवानी की रहने वाली 24 वर्षीय मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया ने 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन और नॉर्दन आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज मिकेला वॉल्श को पटखनी दी। कड़े मुकाबले में जैस्मीन ने 3-2 से अपने नाम किया। शानदार वापसी करते हुए उन्होंने यह राउंड 5-0 से जीता।‌ अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए जैस्मिन ने अंतिम राउंड भी 5-0 से अपने नाम किया। जैस्मिन ने जजों के फैसले में वॉल्श को 29-28, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27 के अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।


​प्रीति पवार ने भी जीता गोल्ड

​इससे पहले, प्रतिभावान मुक्केबाज प्रीति पवार ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं।

Exit mobile version