Site icon Khabribox

Global Firepower Rank: दुनियाभर के देशो की मिलिट्री ताकत में भारत चौथे नंबर पर, देखें अन्य देशों की लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संस्था Global Firepower ने दुनिया भर के देशों की मिलिट्री ताकत के अनुसार रैंकिंग तय कर इस साल की नई सूची कुछ दिनों पहले जारी की है।

भारत के पास 51 लाख जवान

इस सूची में भारत चौथे नंबर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग के अनुसार इस लिस्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है। इसमें अमेरिका नंबर एक पोजिशन पर बना हुआ है। दूसरे में रूस और तीसरे में चीन है। भारत चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपावर- 65.76 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 51.90 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 51.37 लाख से ज्यादा, सक्रिय सैन्य क्षमता- 14.55 लाख से ज्यादा, पैरामिलिट्री में 25.27 लाख, रिजर्व पर्सनल 11.55 लाख, वायुसेना में 3.10 लाख से ज्यादा, थल सेना में 21.97 लाख और नौसेना में 1.42 लाख है।

यह है सबसे ज्यादा ताकत वाले 10 देश

अमेरिका
रूस
चीन
भारत
दक्षिण कोरिया
यूनाइटेड किंगडन
जापान
तुर्किए
पाकिस्तान
इटली

यह है सबसे कम ताकत वाले 10 देश

भूटान
माल्दोवा
सूरीनाम
सोमालिया
बेनिन
लाइबेरिया
बेलीज
सियेरा लियोन
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
आइसलैंड

Exit mobile version