Site icon Khabribox

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने लांच किया जहाज ‘अटल’, भारतीय तटरक्षक बल को मिलेगी यह बड़ी ताकत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने बीते कल मंगलवार को जहाज ‘अटल’ (ATAL) को लांच किया ।

किया लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय तटरक्षक बल के लिए बनाए जा रहे आठ फास्ट पेट्रोल वेसल (तेज गति गश्ती जहाज) में से पांचवें जहाज ‘अटल’ को लांच किया गया। इस भव्य समारोह में जहाज का नाम ‘अटल’ रखा गया। इस जहाज का उद्घाटन शिल्पा अग्रवाल ने रोजी अग्रवाल, आईडीएएस, पीआईएफए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से किया।

बताई यह खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके संबंध में बताया गया कि इन जहाजों को आईसीजी की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और तैयार किया गया है। यह उन्नत तीव्र गश्ती जहाज आईसीजी को अपतटीय संपत्तियों और द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायता करेंगे‌। इनकी प्राथमिक भूमिका मत्स्य संरक्षण और द्वीपीय क्षेत्रों, विशेष आर्थिक क्षेत्र और तटीय गश्त के आसपास निगरानी होगी। ये जहाज तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियान भी चलाएंगे।

Exit mobile version