Site icon Khabribox

अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय: आज हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके लाए हैं। भगवान रामलला की नगरी अयोध्या में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम जन्मभूमि मंदिर में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना कर एक नया इतिहास रचेंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके आगमन को लेकर रामनगरी में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं।
​आज के कार्यक्रम में राम यंत्र स्थापना होगी। मंदिर की दूसरी मंजिल पर वैदिक रीति-रिवाज और 51 विद्वानों के सानिध्य में दिव्य ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापित किया जाएगा। यह यंत्र सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।
यह होंगे शामिल

इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और देश-दुनिया के लगभग 7,000 विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी और ‘परकोटा’ स्थित मंदिर पर ध्वजारोहण भी करेंगी।

सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था

​📌📌समय: राष्ट्रपति सुबह 11 बजे अयोध्या पहुँचेंगी और लगभग 4 घंटे मंदिर परिसर में रुकेंगी।
​📌📌आम श्रद्धालु: SSP गौरव ग्रोवर और DM के अनुसार, राष्ट्रपति की मौजूदगी के समय को छोड़कर आम लोगों के लिए दर्शन जारी रहेंगे, हालांकि ‘VIP दर्शन’ आज बंद रखे गए हैं।
​📌📌नया नियम: आज के बाद ट्रस्ट ‘परकोटा’ क्षेत्र के मंदिरों में रोजाना 5,000 भक्तों को पास के जरिए दर्शन की अनुमति देने की योजना बना रहा है।

Exit mobile version