Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: गेल में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 391 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में से एक तथा महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर में विभिन्न ग्रेड के कुल 391 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है।

इन पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी द्वारा प्रकाशित विज्ञापन (सं.GAIL/Open/Misc/1/2024) के अनुसार केमिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, आधिकारिक भाषा, प्रयोगशाला, टेलीकॉम/टेलीमेट्री, फायर, बॉयर ऑपरेशंस, बिजनेस असिस्टेंट और फाइनेंस एण्ड एकाउंट्स में विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, gailonline.com पर करियर सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  7 सितंबर की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version