Site icon Khabribox

बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, एसबीआई करने जा रहा है 18,000 के करीब नई भर्तियां

युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 के करीब नई भर्तियां करने वाला है।

बंपर पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 13,500 से 14,000 पद क्लर्क और करीब 3000 पद अधिकारी स्तर के होंगे। इस संबंध में बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने बीते दिनों वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए मीडिया के सामने यह जानकारी दी। बताया कि पिछले एक दशक में स्टेट बैंक की ओर से यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। इस बार की भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे। सिस्टम अधिकारियों की भर्ती की भी यह एक दशक में सबसे बड़ी संख्या है।

Exit mobile version