उत्तराखंड: देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व और उत्तराखंड की पहली रामसर साइट ‘आसन वेटलैंड’ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने एक बड़ी पहल की है।
चल रहा कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत रामपुर मंडी स्थित वानिकी प्रशिक्षण केंद्र परिसर की पुरानी 1 किमी लंबी झील को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर की देखरेख में चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत झील के चारों ओर ‘नेचर ट्रेल’ तैयार की जा रही है, ताकि पर्यटक प्राकृतिक माहौल में घूम सकें और पक्षियों की तस्वीरें ले सकें। इसके अलावा, अक्टूबर में आने वाले विदेशी परिंदों के स्वागत के लिए एक-दो दिन में ‘मड टापू’ बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्ष में ‘वर्ल्ड वेटलैंड डे’ पर इसे पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा।