Site icon Khabribox

अच्छी खबर: सरकार का बड़ा फैसला, शुगर, बुखार समेत यह दवाईयां हुई सस्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जनता के लिए दवाओं से संबंधित अच्छी खबर सामने आई है।

जनता को बड़ी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 39 फॉर्मुलेशन के दाम तय किए हैं. इसके साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी मिली है। इस संबंध में नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनीवारक तेल, इन्फेक्शन की दवाएं, पेन किलर और हार्ट की दवा अब सस्ती होगी।

Exit mobile version