Site icon Khabribox

अच्छी खबर: कुमाऊं के लोगों को जल्द शिमला के लिए सीधी बस सेवा की मिल सकती है सौगात

उत्तराखंड से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। यह खबर यात्रियों के लिए राहत की खबर हो सकती है। जी हां अगर सब ठीक रहा तो जल्द कुमाऊं के लोगों को हिमांचल की राजधानी शिमला के लिए सीधी बस सेवा की सौगात मिल सकती है।

दोनों प्रदेशों को मिल सकेगा लाभ-

बस सेवा शुरू होने से दोनों प्रदेशों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम हल्द्वानी के मंडलीय प्रबंधक संचालन काठगोदाम ने सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी को पत्र लिखकर इस सेवा के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है।

Exit mobile version