Site icon Khabribox

खुशखबर: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे भारत

भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। एयरफोर्स में अब कुल 29 राफेल विमान हो गए हैं।

7 राफेल जेट विमान आने बाकी

आपको बता दें कि भारत ने 2016 में 60,000 करोड़ रुपए के सौदे के तहत फ्रांस से 36 राफेल जेट विमान मंगवाए थे, जिसमें से अब सिर्फ 7 आने बाकी हैं। फ्रांस से भारत आते समय रास्ते में मध्य पूर्व में एक मित्र वायु सेना द्वारा रिफिलिंग प्रदान की गई थी। इस महीने की शुरुआत में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालने के बाद फ्रांस से आने वाला राफेल का यह पहला जत्था है। अगले तीन विमान दिसंबर की पहली छमाही तक भारत पहुंचेंगे। फ्रांस से आने वाले विमानों को अंबाला में गोल्डन एरो स्क्वाड्रन और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में 101 स्क्वाड्रन के बीच वितरित किया जाएगा।

Exit mobile version