Site icon Khabribox

अच्छी खबर – पहाड़ से दिल्ली एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल इलाज कराने जाने वाले रिश्तेदारों के लिए उत्तराखंड सरकार ने की यह पहल

उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यदि किसी का कोई बीमार, ईलाज के लिए एम्स व सफदरजंग – नई दिल्ली में जाना चाहता है या किसी का इलाज चल रहा हो, तो उनके रिश्तेदारों के लिए उत्तराखंड सरकार ने एम्स के पास ही दर्जनभर कमरों वाला एक हॉस्टल किराये में ले रखा है, जहां वे निःशुल्क रह कर अपने मरीज की अस्पताल में देख रेख कर सकते हैं।

नई दिल्ली में तैनात उत्तराखंड के डॉ.मनीष रावत से करें संपर्क

इसके लिए आपको चाणक्य पुरी नई दिल्ली में तैनात उत्तराखंड के चिकित्सक या फार्मासिस्ट मनीष रावत से मिलकर एक पर्ची हॉस्टल के नाम लेनी होगी। जिससे आप यहां निःशुल्क रह सकेंगे।

मनीष रावत पहाड़ से दिल्ली आने वालों की दिल से करते हैं मदद

इसके लिए आप उत्तराखंड सदन में तैनात डॉक्टर या फार्मासिस्ट मनीष रावत से सम्पर्क कर सकते हैं, जो पहाड़ से दिल्ली आने वालों की दिल से मदद का प्रयास करते हैं।

हेल्पलाइन नंबर –

सम्पर्क करें: मनीष रावत, फार्मासिस्ट उत्तराखंड सदन – 8700483583

Exit mobile version