Site icon Khabribox

अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का उत्तराखंड से था यह खास नाता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत‌‌ के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीते कल गुरुवार को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है।

उत्तराखंड से खास नाता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस देश के सबसे काबिल अर्थशास्त्रियों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम शुमार है। देश की आम जनता हो या भारतीय राजनेता। पार्टी लाइन से हटकर भी डॉ. मनमोहन सिंह की खुले दिल से सभी खुब प्रशंसा करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उत्तराखंड के देहरादून से भी खास रिश्ता रहा है। वह देहरादून आते-जाते रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ताऊ गोपाल सिंह कोहली देहरादून के रेसकोर्स में रहते थे।  उनके परिजन आज भी रेसकोर्स में रहते हैं। जिस पर परिजनों ने बताया कि मनमोहन सिंह को देहरादून की आबोहवा काफी पसंद थी, वे यहां कई बार वक्त बिताने आए थे‌। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में भी गम का माहौल है। हर कोई पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा कम ही लोग जानते हैं कि डॉ. मनमोहन सिंह का नैनीताल जनपद व  हल्द्वानी से बहुत गहरा संबंध था। देश के विभाजन के दौरान उनका परिवार यहां रहा था। 

Exit mobile version