Site icon Khabribox

अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, लिखा यह भावुक संदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत‌‌ के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

साल 2004 से 2014 तक दो बार रहें देश के प्रधानमंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते कल गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया‌। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते कल देर शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। जहां रात को 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

पीएम ने जताया शोक

जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

Exit mobile version