Site icon Khabribox

Google ने की घोषणा, प्ले स्टोर पर सभी सब्सक्रिप्शन के लिए सेवा शुल्क किया कम


गूगल ने बड़ी घोषणा की है। यह खबर यूजर्स के लिए बेहद अच्छी है। गूगल ने घोषणा की है कि ऐप डेवलपर्स के लिए प्ले स्टोर पर सभी सब्सक्रिप्शन के लिए सेवा शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया जाएगा। जो 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा।

गूगल ने किया ऐलान-

इससे पहले सब्सक्रिप्शन ऐप पर पहले साल के लिए 30 प्रतिशत, फिर उसके बाद 15 प्रतिशत शुल्क लिया जाता था। जो अब कम हो जाएगा। इसके अलावा गूगल ने यह भी ऐलान किया है कि ईबुक और संगीत स्ट्रीमिंग ऐप 10 प्रतिशत के रूप में कम सेवा शुल्क के लिए पात्र होंगे।

Exit mobile version