Site icon Khabribox

Google ने लांच किया लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16, सिक्योरिटी फीचर्स के साथ मिलेंगे यह खास प्रोटेक्शन

आज के समय डिजिटल प्लेटफॉर्म काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। फोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ सोशल मीडिया सहित कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आज फोन हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। इसी बीच एक खबर हम आपके सामने लाए हैं। गूगल ने अपना लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 लॉन्च किया है।

कंपनी की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Google ने अपना लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 लॉन्च किया है। गूगल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर सीयांग चाउ ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह कंपनी के डिजाइन कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नए मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव का मिश्रण होगा। जो अपने पिछले वर्जन के मुकाबले कई मायनों में बेहतर होगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें कई तरह के कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलेंगे।

मिलेंगे शानदार बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल के लेटेस्ट Android 16 में कई बदलाव है। जैसे अब एक ऐप से आने वाले नोटिफिकेशन ग्रुप में दिखेंगे यानी यूजर्स को एक ही जगह ऐप से आने वाले सभी नोटिफिकेशन्स दिखाई देंगे। साथ ही यूजर्स को रियल टाइम में लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे। भीड़ में भी क्लियर साउंड सुनाई देने के लिए माइक्रोफोन में बेहतर कंट्रोल मिलेगा। यह डिवाइस सिक्योरिटी फीचर्स को और बेहतर करने का काम करेगा, ताकि साइबर अटैक से यूजर्स को बचाया जा सके। इसके अलावा खतरनाक ऐप्स, असुरक्षित वेबसाइट, स्कैम कॉल्स से भी यूजर्स को बेहतर प्रोटेक्शन मिलेगा।

Exit mobile version