देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय मूल के पायलट गोपी थोटाकुरा समेत छह लोगों ने अंतरिक्ष की सैर की। जिसमें अंतरिक्ष में गए चालक दल के अन्य सदस्यों में मैसन एंजेल, स्लिवेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल शालेर और वायुसेना के पूर्व कैप्टन एड ड्वाइट शामिल हैं।
चालक दल ने ध्वनि की गति से तीन गुना से भी अधिक गति से की यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। जिसमें बताया कि ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानवयुक्त उड़ान, एनएस-25, रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में ‘लॉन्च साइट वन’ से रवाना हुई। यह मिशन न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए सातवीं और इसके इतिहास में 25वीं मानव उड़ान थी। अब तक इस प्रोग्राम के तहत 31 इंसानों को कार्मन लाइन के ऊपर सैर कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने बताया कि रॉकेट ने कैप्सूल को कार्मन लाइन से आगे धकेला। जो पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र के बाद बाहरी अंतरिक्ष शुरू होता है। अंतरिक्ष पर्यटक लगभग 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहे। कैप्सूल करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहा और उसके बाद सुरक्षित जमीन पर उतर आया। सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने गोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही गोपी थोटाकुरा भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन गए हैं। ओरिजिन के अनुसार, गोपी एविएटर है। वह बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन के साथ-साथ ग्लाइडर और हाट एयर बैलून के पायलट हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम किया है। वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष में गए थे। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय हैं।