Site icon Khabribox

सरकार का फैसला, पिटबुल व बुलडॉग की बिक्री पर लगाई रोक, सभी राज्यों को दिए यह निर्देश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुत्ते पालने का शौक बहुत से लोगों को होता है। अलग अलग ब्रीड के लोग कुत्ते पालते है। कुत्ते घर की रखवाली के साथ ही काफी समझदार भी होते हैं।

इन कुत्तों के आयात और ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक

यहां आज हम बात कर रहे हैं खुंखार कुत्तों में शामिल पिटबुल, बुलडॉग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार बड़ा फैसला लिया है और पिटबुल, बुलडॉग के आयात और ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है‌। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे कुत्तों की बिक्री और ब्रीडिंग के लिए लाइसेंस और परमिट देना बंद कर दिया जाए।

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश

दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने ऐसे खतरनाक कुत्तों, जिनमें पिटबुल, रॉटवीलर, टेरियर, वोल्फ डॉग और मैस्टिफ्स शामिल हैं। इनके आयात, ब्रीडिंग और खरीद-फ़रोख्त पर रोक लगाई है। देश के अलग अलग जगहों से आए दिन कुत्तों के हमले की खबरे सामने आ रही है। जो बड़ा चिंता का विषय है। ऐसे में सरकार ने खतरनाक कुत्तों को लेकर फैसला किया है।

Exit mobile version